Google का मालिक कौन है – आप सभी लोगों ने गूगल का नाम जरूर सुना होगा। जब भी हमारे मन में कोई सवाल होता है तो हम सबसे पहले उसके गूगल पर ही उसका हल ढूंढते है। क्योंकि आज के समय में गूगल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर 80 से 90 प्रतिशत सभी सवालों के जबाव होते है।

गूगल कंपनी की शुरुआत 90 के दशक में हुई है। 90 के दशक में गूगल के अलावा फेसबुक, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों की भी शुरुआत हुई थी और आज के समय में यह दुनिया की टॉप कंपनियां बन चुकी है।
गूगल को सर्च इंजन के रूप में जाना जाता है। गूगल पर हम अपने सवालों के अलावा एंटरटेनमेंट से जुड़ी हुई चीजें जैसे वीडियो गाने, ऑडियो और फोटोज भी देखते है। आज के समय में दुनिया में लाखों करोड़ो लोग गूगल का इस्तेमाल करते है। गूगल के पास अपने खुद के ऐप्स भी है।
जिनमें गूगल क्रोम, गूगल मैप, जी-मेल, गूगल ट्रांसलेट और गूगल पे जैसे कई ऐप्स शामिल है। गूगल के इन ऐप्स का उपयोग आज के समय में लाखों करोड़ों लोग करते है । यही कारण है कि आज गूगल काफी प्रसिद्ध कंपनी है।
आप लोगों को बता दें कि गूगल का अपना एक एंड्राइड ऑपेरिंग सिस्टम भी है। जब आप कोई भी गूगल एड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला नया फोन लेते हो तो आपको पहले से ही फोन में गूगल के कुछ ऐप्स डाउनलोड किये हुए मिलते है।
आज के समय में देश-विदेश के ज्यादातर लोग इंटरनेट का उपयोग गूगल पर ही करते है। क्योंकि यह एक फेमस और प्रसिद्ध सर्च इंजन है। गूगल के अलावा और भी कई सर्च इंजन है। जैसे Yahoo और Bing लेकिन ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का ही उपयोग करते है।
Google का मालिक कौन है
गूगल कंपनी की शुरुआत आज से 22 साल पहले सन 1998 में प्राइवेट कंपनी के रूप में की गई थी और इन 22 सालो में गूगल ने लोगों के बीच अपनी एक नई पहचान बना ली है। गूगल कंपनी की शुरुआत दो दोस्तों ने मिलकर की थी। जिनका नाम लैरी पेज और सर्गे ब्रिन है।

इन दोनों की पहली मुलाकात स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। जब इन दोनों की मुलाकात हुई तो कुछ समय बाद ही इनके मन में एक कंपनी शुरू करने का आईडिया आया और इन दोनों ने मिलकर साल 1998 में गूगल की शुरुआत की।
इस समय गूगल के मालिक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन है। आज के समय में गूगल के मालिक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में आता है। अगर गूगल कंपनी के सीईओ के बारे में बात करें तो इस समय गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई है जो कि एक भारतीय है।
आज के समय में गूगल ने हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। जैसे – यदि आपको किसी एक जगह से दूसरी जगह पर जाना है और आपको रास्ता नही मालूम है तो आप गूगल मैप का उपयोग करके रास्ता जान सकते है।
इसी तरह यदि आपको किसी दूसरी भाषा का ज्ञान नही है और आप दूसरी भाषा को सीखना चाहते है या फिर पढ़ना चाहते है तो आप गूगल ट्रांसलेट की मदद ले सकते है।
यदि आप अपने परिवार वालों को या फिर अपने करीबी दोस्तो को पैसा देना चाहते है तो आप गूगल पे की मदद से 2 मिनट में उन्हें पैसे भेज सकते है।
Google किस देश की कंपनी है
गूगल की शुरुआत अमेरिका में हुई थी और इसका मुख्यालय भी अमेरिका में है। गूगल के मालिक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन भी अमेरिकी नागरिक है। इस समय गूगल कंपनी में 1 लाख से ज्यादा लोग काम करते है।
यह सभी लोग दुनिया के अलग-अलग देश के रहने वाले है। दुनिया के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह गूगल जैसी बड़ी कंपनी में काम करें। यही कारण है कि गूगल युवाओं को नौकरी देने के लिए उनकी डिग्री से ज्यादा उनके टैलेंट और स्किल पर ध्यान देता है।
यह भी पढ़ें –
- Facebook का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है।
- Mitron App का मालिक कौन है ये किस देश का ऐप है।
- Jio Phone में Instagram कैसे चलाये।
दोस्तों Google का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है। आपको हमारी इस जरिये इस सवाल का जबाव मिल गया होगा।