यदि आपके पास कोई फोटो है जिसकी जानकारी आपके पास नहीं है और आप उस फोटो की जानकारी जानना चाहते है तो आज हम आपको बताएंगे कि Kisi Bhi Photo Ki Details Kaise Nikale.
Photo Ki Details निकालने के लिए सबसे अच्छा और फ्री तरीका गूगल है। आप गूगल के द्वारा किसी भी फोटो की पूरी जानकारी कुछ समय में ही जान सकते हो। आज के समय में गूगल काफी पॉपुलर सर्च इंजन है। गूगल के जरिये हम किसी भी चीज की जानकारी कुछ समय में ही जान सकते है।
Kisi Bhi Photo Ki Details Kaise Nikale

यदि आपके पास कोई फोटो है और आपको नहीं पता की यह किसकी फोटो है तो आप गूगल के द्वारा इस फोटो की जानकरी जान सकते है। गूगल का यह फीचर्स काफी पुराना है लेकिन कई लोग ऐसे है जिन्हें अभी तक गूगल के इस फीचर्स के बारे में नहीं पता है। आइये जानते है इसके बारे में…
- मान लीजिये आपके पास कोई फोटो है जिसे आपने फेसबुक से डाउनलोड किया हुआ है और आप उस फोटो के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के Google Chrome में जाना है।

- गूगल क्रोम ओपन हो जाने के बाद ऊपर थ्री डॉट के बटन पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जायेंगे। आपको Desktop Site पर क्लिक करना है।

- Desktop Site पर क्लिक करने के बाद आपका फोन कंप्यूटर की तरह दिखने लग जायेगा। अब आपको गूगल पर images.google.com सर्च करना है। Google image search tool आपको नीचे दिखाई दे रहे image की तरह दिखाई देगा। आपको कैमरे के बटन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने 2 तरह के ऑप्शन नजर आएंगे। पहला आप URL पेस्ट करके अपने फोटो की जानकरी जान सकते है और दूसरा आप अपने मोबाइल की गैलरी में उपस्थित फोटो को अपलोड करके उस फोटो की जानकारी जान सकते है।

- जब आप फोटो अपलोड कर दोगे तो आपके सामने उस फोटो से जुड़ी जानकारी आ जाएगी। इस तरह आप किसी भी फोटो की जानकारी 2 मिनट में जान सकते हो।

आप हमारे बताये हुए तरीके से किसी भी फोटो की जानकारी Google की मदद से कुछ समय में ही जान सकते है। एक बात जरूर ध्यान रखें कि गूगल उसी फोटो की जानकारी आपको देगा जो उसके पास सेव होगी।
यदि आपके पास कोई पुरानी फोटो है और आप उसकी सारी जानकरी जानना चाहते है तो हो सकता है गूगल आपको इसकी जानकारी न दे क्योंकि गूगल के पास सभी फोटो की जानकारी नहीं होती है।
गूगल हमेशा अपने पास उन लोगों की जानकारी रखता है जो काफी फेमस है या फिर जिनका नाम काफी पॉपुलर है जैसे – एक्टर, क्रिकेटर, डांसर, सिंगर आदि।
Mobile App Se Kisi Bhi Photo Ki Details Kaise Nikale
आप मोबाइल ऐप के द्वारा किसी भी फोटो की जानकारी जान सकते हो। हम आपको जो तरीका बताने वाले है वह काफी आसान और सरल है। आइये जानते है Mobile App Se Kisi Bhi Photo Ki Details Kaise Nikale…
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के Google Play Store में जाना है। फिर आपको इसके सर्चवार में जाकर Image Detector सर्च करना है।

- अब आपके सामने कई मोबाइल ऐप ओपन हो जायेंगे। आपको नीचे दिखाई दे रहे फोटो में उसी तरह के मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेना है।

- डाउनलोड करने के बाद जब आप इसको ओपन करोगे तो आपको इस तरह का यह ऐप कुछ इस तरह दिखाई देगा।

- इस ऐप के द्वारा अपने मोबाइल में सेव किसी भी फोटो की जानकारी जान सकते हो या फिर अपने कैमरे से किसी भी फोटो को खींचकर उसकी जानकारी जान सकते हो।
इस तरह से आप गूगल प्ले स्टोर से हमारे बताये हुए मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके किसी भी फोटो की जानकारी जान सकते हो। यह मोबाइल ऐप काफी अच्छा और बेहतरीन है। इस समय इस ऐप के 10 हजार से ज्यादा यूजर्स है।
Conclusion
आज की इस पोस्ट में हमनें आपको बताया कि Kisi Bhi Photo Ki Details Kaise Nikale और Mobile App Se Kisi Bhi Photo Ki Details Kaise Nikale आप हमारे द्वारा बताये हुए इन दोनों तरीकों में से किसी भी एक या दोनों तरीकों से फोटो की जानकारी निकाल सकते हो।
यह भी पढ़ें
- Jio Phone Me Roposo Kaise Download Karen
- Idea Airtel Jio Mein Miss Call Alert Kaise Lagaye
- Mobile Se Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
यदि आपको हमारे बताये हुए तरीके से किसी भी फोटो की जानकारी ढूंढ़ने में कोई भी परेशानी हो रही है तो कमेंट बॉक्स में हमें बताएं। हम आपकी समस्या का हल जरूर करेंगे। आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। धन्यवाद…