आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में Roposo Ka Malik Kaun Hai इसके बारे में बताएंगे। जब से भारतीय सरकार ने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया है तब से कई सारे भारतीय ऐप मार्केट में आ चुके है।
भारतीय सरकार ने जिन 59 ऐप्स को बैन किया है। उनमें से एक नाम TikTok भी है। आप सभी लोगों ने TikTok का नाम जरूर सुना होगा। भारतीय सरकार ने 59 ऐप्स के साथ-साथ TikTok को भी बैन कर दिया है।
इन सभी 59 ऐप्स पर डाटा चोरी होने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69 ए के तहत इन सभी मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया है। जब से इन ऐप्स पर बैन लगाया गया है तभी से भारतीय ऐप्स की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ समय पहले ही TikTok की तरह एक भारतीय ऐप लांच हुआ है। जिसका नाम Roposo है।
Roposo Kya Hai | What Is Roposo

आप लोगों को बता दें कि TikTok एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है। इस पर आप 15 सेकंड से लेकर 60 सेकंड तक की वीडियो अपलोड कर सकते है। आप लोगों को बता दें कि जब से भारत में TikTok बैन हुआ है तभी से TikTok जैसे कई भारतीय ऐप्स लांच हो चुके है।
जिनमें से Roposo भी एक है। Roposo भी TikTok की तरह एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है। इस पर आप 15 से लेकर 60 सेकंड तक की शॉर्ट वीडियो बना सकते है।
आज हम आपको Roposo ऐप के बारे में बताएंगे कि Roposo Ka Malik Kaun Hai और Roposo Kis Desh Ka App Hai चलिए जानते है इस भारतीय ऐप रोपोसो के बारे में…
Roposo Ka Malik Kaun Hai
Roposo App के मालिक Mayank Bhangadia(CEO), Kaushal Shubhank और Avinash Saxena है। यह तीनों काफी अच्छे और पुराने दोस्त है। यह तीनों IIT Delhi के स्टूडेंट भी रह चुके है।
इस ऐप को इन तीनों दोस्तों ने 2014 में मिलकर बनाया था लेकिन यह ऐप उस समय TikTok की तरह ज्यादा पॉपुलर नहीं हो सका क्योंकि उस समय इंटरनेट का उपयोग काफी कम था और उस समय शॉर्ट वीडियो को बनाने में लोगों का इंटरेस्ट भी काफी कम था। यहीं कारण था कि उस समय यह ऐप ज्यादा पॉपुलर नहीं हो सका।
TikTok के बाद Roposo एक ऐसा भारतीय ऐप है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इस ऐप के 50 मिलियन ( 5 करोड़ ) से ज्यादा भारतीय यूजर्स हो चुके है। अगर इस ऐप की रेटिंग की बात की जाए तो इसकी रेटिंग गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 है जो कि काफी अच्छी है।
Roposo App Kis Desh Ka Hai
Roposo App पूरी तरह से एक भारतीय ऐप है और इसके मालिक ( फाउंडर ) भी भारतीय है। आप लोगो को बता दें कि TikTok पर डाटा चोरी होने के साथ-साथ उसको बैन करके का एक यह भी कारण था कि वह एक चाइनीज ऐप था और पिछले कुछ समय से भारत और चीन के आपसी रिश्ते भी ठीक नहीं है।
जैसा कि आप जानते है TikTok बैन होने के बाद कई सारे भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप लांच हो चुके है लेकिन अभी तक Roposo सबसे ज्यादा पॉपुलर और नंबर 1 ऐप है।
Roposo App में कई सारे अच्छे फीचर्स भी है जैसे कि आप सिंगिंग, डांसिंग, फिल्मी, कॉमेडी या फिर किसी अन्य कैटेगरी से जुड़ी वीडियो देखना चाहते है तो आपको रोपोसो ऐप में कैटेगरी का फीचर्स मिल जायेगा।
अगर बात TikTok की करे तो आपको TikTok में इस तरह का कोई फीचर्स नहीं मिलेगा। आप टिक-टॉक पर सिर्फ ऊपर या नीचे स्वाइप करके अगली वीडियो देख सकते है लेकिन आप रोपोसो में कैटेगरी की मदद से किसी भी टॉपिक से जुड़ी कई सारी वीडियो देख सकते है।
Roposo App Ka Istemaal Kaise Karen
Roposo App का इस्तेमाल करना काफी आसान और सरल है। जिस तरह से TikTok ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। उसी तरह से Roposo ऐप का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले आप Roposo मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से या फिर गूगल क्रोम से डाउनलोड कर लें। आप इस ऐप को यहाँ पर क्लिक करके भी Download कर सकते है।

Download करने के बाद आप इसको Install कर ले। फिर इसके बाद आप अपने मोबाइल में इस ऐप को ओपन करें। ओपन करने के बाद नीचे दी हुई इमेज की तरह आप हिंदी भाषा को सेलेक्ट कर लें।

इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। फिर आपको नीचे दिखाए गये ओटीपी भेजें पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आपका Roposo एकाउंट बन जायेगा। फिर आप अपनी पसंदीदा वीडियो आसानी से देख सकते है।

यदि आप सिंगिंग, डांसिंग, कॉमेडी से जुड़ी या फिर किसी भी टॉपिक से जुड़ी वीडियो देखना चाहते है तो आप नीचे दी हुई कैटेगरी सेलेक्ट कर लें। आपको आपकी मनपसंद वीडियो मिल जायेगी ।

Roposo App Se Paise Kaise Kamaye
Roposo App से पैसा कमाना काफी आसान है। सबसे पहले आप इस ऐप को डाउनलोड करके इस पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लें। जब आप पूरी तरह से इस ऐप के अकाउंट को बना लेंगे तो फिर आपको रोपोसो द्वारा कुछ वीडियो दिखाई जाएँगी।
जब आप उन वीडियो को देखेंगे तो इसके बदले आपको कुछ कॉइन मिलेंगे। आप उन कॉइन को पेटीएम के द्वारा निकाल सकते है। आप इन कॉइन को तभी निकल सकते है जब आपके रोपोसो अकाउंट में 5000 कॉइन हो जायेंगे।
इसके आलावा आप रोपोसो ऐप को अपने दोस्तों या फिर अपने परिवारजनों को Whatsapp के द्वारा या फेसबुक के द्वारा शेयर करते है तो आपको 25 रुपए से लेकर 70 रुपए मिलते मिलेंगे। इसी तरह आप रोपोसो से पैसे कमा सकते है।
Conclusion
दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि Roposo Kya Hai, Roposo Ka Malik Kaun Hai और Roposo App Kis Desh Ka Hai आप हमारी इस पोस्ट के जरिये Roposo App Ka Istemaal Kaise Karen और Roposo App Se Paise Kaise Kamaye यह भी सीख सकते है।
यह भी पढ़ें –
यदि आपके मन में हमारी इस पोस्ट को लेकर कुछ सवाल है तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे अपने सवाल का जबाव पूछ सकते है। आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।